राहुल गांधी ने कहा कि जाति जनगणना से पूरे देश को पता लग जाएगा कि हिंदुस्तान का धन कहां है, किसके हाथ में है. पिछड़ों के हाथ में कितना, दलितों के हाथ में कितना, गरीब सामान्य वर्ग व महिलाओं के हाथ में कितना धन है. उन्होंने कहा कि हमने अपने घोषणा पत्र में स्पष्ट लिखा है की अग्निपथ योजना को हम समाप्त करेंगे.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि यदि उनकी सरकार आती है तो वह जाति जनगणना कराएंगे. यहां राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह सिर्फ जाति जनगणना नहीं होगी, यह आर्थिक सर्वे होगा. मतलब हिंदुस्तान में किसके हाथ में कितना पैसा है, हर संस्था का सर्वे होगा. इससे पता लग सकेगा कि किस वर्ग के लोगों की क्या स्थिति है.